Naegleria Fowleri- The Brain-Eating amoeba

नगलेरिया फाउलेरी- The Brain-Eating amoeba


 हाल ही में खबरें सामने आई हैं , कि Brain -Eating amoeba के कारण साउथ कोरिया में  एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।  कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (KDCA) ने  इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा की - यह व्यक्ति 4 महीनों के बाद थाईलैंड से लौट कर साउथ कोरिया आया था, और आने के 10 दिनों के अंदर ही व्यक्ति  की मौत हो गयी। 

Image Source: timesofindia



अमीबा {amoeba} - यह एक प्रकार का प्रोटोज़ोआ हैं। जो एक कोशिकीय जीव (unicellular cell )हैं।
यह अस्थिर होते हैं।  इसका वैज्ञानिक नाम - अमीबा प्रोटिस (Amoeba Proteus )हैं। 


 Brain -Eating amoeba को Naegleria Fowleri के नाम से पहचाना जाता हैं।  इसका पहला केस अमेरिका में  1937 में पाया गया था। साउथ कोरिया में यह पहला केस दर्ज हुआ हैं।इस बीमारी से सीधे मौत हो जाती है। 2018 तक विश्वभर 381 लोग से संक्रमण से पीड़ित थे। जिसमें से केवल 7 लोगों की जान बच पाई थी। भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड आदि देशों में  Naegleria Fowleri केस सामने आ रहे हैं।

यह खबर अपने आप में भय उत्पन्न करने के लिए काफ़ी है। आइये जानते है, कि यह मानव शरीर में कैसे प्रवेश हैं:-

  • गर्म पानी, मीठे पानी के झील,तालाब व नदियों तथा अन्य कोई भी ताजे पानी में,
  •   Naegleria Fowleri 46 डिग्री सेल्सियस में मौजूद रहे सकता हैं,
  • नाक के द्वारा शरीर में प्रवेश करता हैं ,
  • इससे दिमाग में इन्फेक्शन, सूजन हो जाता है, तथा मस्तिष्क के ऊत्तकों को नष्ट कर देता है।  इसे प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस {Primary amebic meningoencephalitis (PAM)} रोग/ बीमारी हो जाती है,
  • इस संक्रमण की अधिक संभावना गर्मी के महीनों में होतीं हैं। 
Image Source: https://www.medicinenet.com


 
 

लक्षण :- 

  • 24 hours से 14 दिनों के बीच शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं 
  • तेज बुखार,
  •  भयानक सिरदर्द, 
  • उलटी होना,
  • फिर गर्दन में अकड़न, लाइट को लेकर आँखों पर जोर,
  • भ्रम जैसा प्रतीत होना। 


जलवायु परिवर्तन को Naegleria Fowleri  के प्रसार का कारण माना जा रहा हैं क्योंकि वायुमण्डल में विभिन्न प्रकार की गैसों में  निरंतर वृद्धि  हैं, जिसके वजह से पृथ्वी का तापमान भी बढ़ रहा है, जो  Naegleria Fowleri के विकास को उचित परिस्थिति प्रदान करता  हैं।

आगे की राह  -

  • गर्म व शांत पानी  मे तैरने से बचना। 
  • एक ही तरह के पानी में कूदने या गोता लगाने से बचें।
  • गर्म पानी की झीलों, नदियों, तालों या पानी के अन्य समान निकायों में कूदते या गोता लगाते समय - नोज़ क्लिप पहनें या अपनी नाक पकड़ें।


Post a Comment

0 Comments