Who is Bimaru States?

Bimaru States 


Image Source: https://nofrillsacademy.com



What is the Bimaru States?


10 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के दो दिवसीय निवेश शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीमारू टेक का जिक्र किया। 'बीमारू' शब्द का प्रयोग सबसे पहले आशीष बोस द्वारा किया गया था। बीमारू शब्द भारत के राज्यों के एक समूह को संदर्भित करते हुए किया गया था। जो राज्य अतीत में आर्थिक तथा सामाजिक रूप से पिछड़े अर्थात कमजोर माने जाते थे जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश।


बीमारू शब्द 1980 के दशक में सामने आया जो इन राज्यों की खराब आर्थिक और सामाजिक स्थिति की ओर संकेत करता है उदाहरण के लिए - उच्च गरीबी दर (High poverty rates), कम साक्षरता दर ( low literacy rates), कुपोषण ( Undernutrition), सामाजिक असमानता ( Social Inequality), प्रति व्यक्ति आय में कमी तथा पिछड़ापन , और खराब स्वास्थ्य सुविधाओं ( Poor health facilities and Infrastructure) आदि मुद्दों को उजागर करने के लिए गढ़ा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में संबोधित करते हुए कहते हैं, कि अब यह बीमारू राज्य विकास प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं तथा इन वर्षों में इन राज्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

नीति आयोग के 2019-20 के स्वास्थ्य सूचकांक में भी 19 राज्यों में से अंतिम चार स्थानों पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश (उच्चतम से निम्नतम क्रम में) को स्थान दिया गया है।


Who coined the term 'Bimaru'?


Bimaru का अर्थ बीमार (Sickly)। बीमारू शब्द पहली बार 1980 के दशक के मध्य में अर्थशास्त्री आशीष बोस द्वारा गढ़ा गया था।आशीष बोस ने आर्थिक और सामाजिक विकास में क्षेत्रीय असमानता पर भारत सरकार के लिए एक रिपोर्ट तैयार की थी । इस रिपोर्ट के अंतर्गत बीमारू शब्द का प्रयोग किया गया था। इस रिपोर्ट का शीर्षक " भारत में स्थानिक असमानता के कुछ पहलू"( some aspects of spatial inequality in India) था । 


वर्ष 2007 में  प्रकशित अपनें एक लेख में आशीष बोस बताते है कि  - 


2007 में लिखे गए आशीष बोस के आर्टिकल इस बात को उजागर करते हैं कि 25 साल बाद भी एक बीमारू राज्य बने हुए हैं। और यह बात कहने में कोई भी आशंका नहीं है कि अगले 25 वर्ष में भी यह राज्य बीमारू ही बने रहेंगे। Ashish Bose अपने तर्को से स्पष्ट करते हैं कि यह राज्य बीमारू क्यों है :_

  • उनके अनुसार इन 4 राज्य में परिवार नियोजन और संख्या नियंत्रण की कमी देखी गई है।
  • वर्ष 2001 में बीमारू राज्यों की कुल जनसंख्या 41% जो 2026 में 43.5% होंगे। 
  • 2001-2026 के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि में बीमारू राज्य का हिस्सा लगभग 50% होगा जबकि दक्षिण भारत का हिस्सा लगभग 12%  होगा।


                           Image Source :  Quora


     

 Why these state called BIMARU ?

अतीत में इन राज्यों को बीमारू माने जाने के कई कारण है जिनमें से कुछ करण निम्नलिखित है :


  • ऐतिहासिक कारक 


इन राज्यों में गरीबी और आर्थिक पिछड़ापन संसाधनों के अभाव का एक लंबा इतिहास रहा हैं, जिसे नकारा नहीं जा सकता है। इनमें से कुछ हिस्सों को हिंदी हॉट लैंड ( Hindi heart land) कहा जाता है, जिसे औपनिवेशिक शक्तियों और स्वतंत्र भारत की सरकार द्वारा ऐतिहासिक रूप से उपेक्षित किया गया था इस उपेक्षा ने इन राज्यों में निम्न स्तर के निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास ( low level of investment and infrastructure development) को बढ़ावा दिया।जिससे गरीबी व आर्थिक और सामाजिक विकास को जोर नहीं मिला।


  • जनसंख्या 


बीमारू राज्य भारत के सभी राज्यों की तुलना में अधिक जनसंख्या वाले राज्य हैं। 220 मिलियन से अधिक की आबादी के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। जबकि बिहार तीसरे स्थान पर सबसे आबादी वाला राज्य है। जनसंख्या निर्धनता का एक कारण है। बड़ी और बढ़ती आबादी राज्य के संसाधनों पर दबाव डालती है जिसके कारण जनता को बुनियादी मूलभूत सेवाएं प्रदान कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


  • भौगोलिक कारक


राजस्थान और बिहार बीमारू राज्य Landlock स्टेट्स है। और तट तक पहुंचने में सीमित है जिसके कारण माल और सेवाओं का परिवहन मुश्किल हो जाता है और आर्थिक विकास में बाधा बन सकता है।


  • सामाजिक कारक


संभावित बीमारू राज्य में वंचित समूह जैसे दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों की आबादी का प्रतिशत अधिक है। इतिहास गवाह है, इन समूहों ने लम्बे समय तक भेदभाव का सामना किया है। तथा शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं तक उनकी सीमित पहुंच रह गयी। 


परंतु इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि इन राज्यों ने हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है. उदाहरण के लिए बिहार ने हाल के वर्षों में आर्थिक विकास में उच्च दर हासिल किए जबकि उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रगति की है। जबकि बीमारू शब्द अभी भी आम बोलचाल के लिए प्रयोग किया जाता है, परंतु जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब यह बीमारू राज्य अपनी विकास की प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments